मुजफ्फरनगर /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  2013 में गौरव और सचिन की हत्या के बाद में मुजफ्फरनगर में दंगे भडके थे, साल 2013 में हुए दंगों के मुख्य कारण कवाल कांड था, जिसके कारण प्रदेश में राजनीतिक दिशी ही बदल गया थी.वहीं कवाल कांड का पीड़ित परिवार आज भी इंसाफ के लिए गुहार लगा रहा है. वहीं अब पीड़ित परिवार ने बड़ा फैसला लिया है. कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां ने खतौली विधानसभा से उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है. गौरव के पिता रविन्द्र सिंह ने भाजपा पर कवाल कांड से चुनाव लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने बताया कि खतौली उपचुनाव में गौरव की मां सुरेश देवी उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि कवाल कांड को नौ साल होने के बावजूद भी उन्हें भाजपा के शासन में कोई न्याय नहीं मिल पाया है, जिसके चलते वह खतौली क्षेत्र में घूम-घूम कर अपने साथ न्याय कराएं जाने की गुहार लगाएंगे। रविंद्र सिंह ने आज अपनी पत्नी सुरेश देवी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडाने का फैसला किया और नामांकन पत्र खरीदा और चुनाव की तैयारियां में जुट गये।