हिमाचल प्रदेश में वोटिंग खत्म, प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई बंद
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आज शाम पांच बजे मतदान संपन्न हो गया, शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में लोगों ने वोटिंग की। 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में 2017 में 74.6 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो पिछले सालों के मुकाबले सर्वाधिक था. राज्य के विकास के लिए काम करने वाली नई राज्य सरकार का चुनाव करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया .
#himachalpradeshchunav2022,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




