अमित शाह की सीएए को लेकर दो टूक, सीएए लागू नहीं होगा, जो लोग ऐसा सोचते हैं, वे गलत हैं.
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : गृहमंत्री अमित शाह ने एक चैनल के कार्यक्रम में कहा कि सीएए एक वास्तविकता है और इस देश का कानून है. इसे लागू नहीं होने को लेकर सपना देखने वाले भूल कर रहे हैं. गृहमंत्री ने सीएए को लागू करने में हो रही देरी को लेकर कहा कि, हमें इसे लेकर नियम बनाने हैं. कोरोना के चलते ये लागू नहीं पाया था, लेकिन अब कोरोना खत्म हो रहा है. अब इस पर काम होगा. अमित शाह ने साफ किया है कि जिन लोगों को लग रहा है कि सरकार ने सीएए को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, वो गलत हैं. लोग इसे लेकर कंफ्यूजन में न रहें. देश में जब CAA लाने की बात कही गई थी तो देश में इसे लेकर खुब हल्ला मचा और राजनीति भी तेज हो गई, लेकिन अब चुनावी माहौल के बीच नागरिकता संशोधन विधेयक यानी CAA को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो सकती है। अमित शाह ने विश्वास जताया कि भाजपा 2024 में भी केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी गुजरात में भारी जीत की ओर अग्रसर है और 129 सीटों के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पार कर जाएगी, और हिमाचल प्रदेश में बहुमत हासिल करेगी. इसके अलावा दिल्ली नगर निगम चुनाव भी जीतेगी, जहां आम आदमी पार्टी से उसका सीधा मुकाबला है. अमित शाह के बयान के बाद नागरिकता संशोधन कानून पर एक बार फिर से सियासत तेज होने की संभावना है. सीएए जनवरी 2020 से प्रभावी हो गया है, लेकिन अभी तक इसके नियम नहीं बने हैं, जिस वजह से ये लागू नहीं हो पा रहा है.
#khabarnewindia, #khabarindia, Amitshah ,







