खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की समीक्षा बैठक में मिलावट की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाने के दिये निर्देश
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड डाॅ0 आर0 राजेश कुमार द्वारा आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड मुख्यालय में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपस्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि संवर्ग के अधिकारियों को उत्तराखण्ड राज्य में खाद्य एवं औषधि अपमिश्रण की रोकथाम हेतु नियमित रूप से विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही Eat Right Initiative के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, उपायुक्त मुख्यालय द्वारा उक्त कार्यक्रम के तहत संचालित FOSTAC कार्यक्रम, हाई रिस्क ऑडिट व हाईजिन रेटिंग आदि कार्य की प्रगति रिपोर्ट से आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन को अवगत कराया गया। आयुक्त द्वारा ईट राईट इण्डिया अभियान के अन्तर्गत होटल/रेस्टोरेटों की जा रही हाईजिन रेटिंग को प्रतिष्ठनों में प्रदर्शित किये जाने एवं उक्त प्रतिष्ठनों में निर्मित खाद्य की नियमित रूप से निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जनपद देहरादून में खाद्य विश्लेषणशाला स्थापित किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन /FSSAI को प्रस्ताव प्रेशित किये जाने हेतु निर्देषित किया गया। साथ ही आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा जनपदों में आगामी माह में होने वाले Food Fortification कार्यशाला हेतु ए0ओ0पी0 जारी की गई।
समीक्षा बैठक में औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह, प्रभारी उपायुक्त मुख्यालय जी0सी0 कण्डवाल, प्रभारी सहायक औषधि नियंत्रक मुख्यालय डाॅ0 सुधीर कुमार, राजकीय विश्लेषक निशांत त्यागी, अभिहित अधिकारी मुख्यालय मनीष सयाना, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, अभिसूचना उ0नि0 जगदीश रतूड़ी आदि उपस्थित रहें।

#khabarnewindia, #khabarindia,,







