भारत जोड़ो यात्रा: ''मूछों पर ताव, बाज़ुओं में दम, फौलादी इरादे, जोशीले कदम!''
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 'भारत जोड़ो यात्रा' में शुक्रवार को बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह शामिल हुए. इस यात्रा की तस्वीर खुद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा, ''मूछों पर ताव, बाज़ुओं में दम, फौलादी इरादे, जोशीले कदम!'' वहीं कांग्रेस ने फोटो के साथ 'वखरा स्वैग लिखा'. तस्वीर में राहुल गांधी और विजेंदर सिंह मूंछों पर ताव देते नजर आ रहे हैं. वहीं बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने यात्रा में शामिल होने से पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से प्रेरित होकर आज भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं. यात्रा मध्य प्रदेश में चल रही है.
राहुल गांधी के नेतृत्व में इस समय भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में चल रही है. भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश पहुंचने पर राहुल गांधी ने वीर सावरकर और आरएसएस पर तीखा हमला किया.
#BharatJodoYatra,#khabarnewindia, #khabarindia,,







