मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार को रालोद से गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के चुनाव को लेकर रालोद-समाजवादी पार्टी व आजाद समाज पार्टी गठबंधन के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने ग्राम मन्तोड़ी में एक नुक्कड़ सभा के दौरान गठबंधन प्रत्याशी व पूर्व विधायक मदन भैया को जिताने के लिए वोट मांगे और कहा कि यह चुनाव सीधा सरकार से है और बीजेपी सरकार के कार्यकाल में गरीब मजदूर किसान का बुरा हाल है और सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है, इसलिए ऐसी सरकार के खिलाफ सभी को एकजुट होकर वोट देना है और गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव जिताना है। इस दौरान गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि गठबंधन उपचुनाव से खतौली से लेकर दिल्ली तक भाजपा सरकार का समीकरण बिगड़ेगा। खतौली विधासभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी और रालोद प्रत्याशी के बीच टक्कर जोरों पर है। दोनों ही प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

#khabarnewindia, #Khatauli By-Election, #Khatauli UpChunav ,