बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं प्रदेश के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम के लिए मांग पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की इन मांगों पर सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति की सराहना भी की गई।

इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष मनमोहन लांबा, सदस्य योगेन्द्र तोमर, चंद्रशेखर तिवारी, सुरेन्द्र पुंडीर एवं राजबीर बिष्ट उपस्थित थे।
#cmpushkarsinghdhami, #khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




