मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राष्ट्रीय लोकदल, समाजवादी पार्टी व आजाद समाज पार्टी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में खतौली विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने नुक्कड़ सभाएं की। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष के जयंत चौधरी के साथ-साथ गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया का जोरदार स्वागत किया। खतौली विधान सभा क्षेत्र के गांव अखलाकपुरा, वाजिदपुर कव्वाली, पिमोड़ा, राटौर, जन्धेडी, चितौडा, नंगला मुबारिक, नंगला कबीर, मंदौड बेहडा अस्सा, सिखेड़ा आदि गांव में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई, जहां भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए जयंत चौधरी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में आज हर व्यक्ति परेशान है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि आने वाले 5 दिसम्बर के उपचुनाव को हल्का न समझे। चुनाव की गंभीरता का इस बात से पता चलता है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को इस उपचुनाव के लिए यहां आना पड़ा, इससे आपका कद व वजूद बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार लूट खसोट बेईमानी हो रही है और 2024 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम हम सब मिलकर करना है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी गन्ने की मिले चल चुकी हैं, लेकिन अभी तक गन्ने का मूल्य सरकार तय नहीं कर पाई है। मैं आप लोगों से आह्वान करता हूं कि अपना वोट सोच समझ कर दें।

#khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar ,