श्रद्धा मर्डर केस में जज के सामने आफताब का कबूलनामा, "मैंने जो भी किया, गुस्से में किया..."
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब आमीन पूनावाला ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आरोपी आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान आफताब ने कोर्ट के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि जो भी उसने किया वो गलती से किया. गुस्से में उसने श्रद्धा की हत्या की. आफताब ने कहा "मैंने पुलिस सब बता दिया है कि कहां श्रद्धा की लाश के टुकड़े फेंके थे. आफताब ने कोर्ट को बताया कि वह जांच में पुलिस को पूरा सहयोग कर रहा है. आरोपी ने कहा कि ज्यादा दिन होने के कारण बहुत कुछ याद नहीं कर पा रहे हैं. उसने कहा कि जो भी हुआ गलती से हुआ. हत्या गुस्से में की. उसने अंग्रेजी में ही सारे सवाले के जवाब दिए. वह पुलिस की पूछताछ में भी अंग्रेजी में ही सवालों के जवाब देता है.
श्रद्धा हत्याकांड मामले में पुलिस को अब तक वारदात में शामिल आरी, हथियार नहीं मिले हैं. श्रद्धा के सर का हिस्सा भी नहीं मिला है. बस कुछ हड्डियां और जबड़े का हिस्सा मिला है. वारदात में शामिल कपड़े भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं. यहां तक की श्रद्धा के फोन की खोज में भी पुलिस लगी हुई है. साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की मांग पर आफताब की रिमांड चार दिन बढ़ा दी है. पुलिस अब एक बार फिर इस मामले में उन जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाएगी, जहां आफताब ने शव के टुकड़ों को फेंका था. दिल्ली पुलिस के पास 4 दिन हैं, जो काफी अहम हैं. इस दौरान पुलिस को कई अहम सबूतों की तलाश करनी है.
ये था पूरा मामला
मुंबई की रहने वाली श्रद्धा और आफताब के प्यार की शुरुआत डेटिंग ऐप पर मुलाकात के बाद हुई थी. इसके बाद दोनों ने लिव-इन में रहने का फैसला किया और श्रद्धा अपना घर छोड़कर आफताब के साथ मुंबई में ही परिवार से अलग रहने लगी. श्रद्धा के इस फैसले से परिवार नाराज था और इस वजह से श्रद्धा ने अपने परिवार वालों के बातचीत बंद कर दिया. मुंबई में कुछ महीनों तक लिव-इन में रहने के बाद श्रद्धा और आफताब दिल्ली शिफ्ट हो गए. बताया जा रहा है कि श्रद्धा और आफताब इस साल 8 मई को दिल्ली आए थे और छतरपुर इलाके में घर लेकर रहने लगे. इसेक बाद 18 मई को किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर आफताब ने गुस्से में श्रद्धा का मर्डर कर दिया. मर्डर के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया. आफताब ने यह हत्या मई में की थी. हत्या के बाद उसने बेरहमी से शव के 35 टुकड़े किए और एक-एक कर उन्हें रोज फेंका करता था. मामले का खुलासा तब हुआ जब श्रद्धा के दोस्त ने गड़बड़ी की आशंका जताई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर इस हत्या का पता लगाया था.
#Shraddha Murder Case, #khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar ,







