मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गठबंधन प्रत्याशी मदन भैय्या के प्रचार के लिए खतौली विधान सभा सीट पर  ताबतोड़ 11 गांव में नुक्कड़ सभाएं की और गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील की। जयंत चौधरी ने फुलत गांव से अपनी नुक्कड़ सभा शुरू कर देर शाम बेगराजपुर में अपनी सभा को समाप्त की। नुक्कड़ सभाओं के दौरान जयंत चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अच्छा लग रहा है यह हमारे गांव है और मजबूत गांव रहे हैं। किसान की राजनीति को मजबूत करना चाहते है सरकार की जो खामियां रही है गलतियां रही है उनको उजागर करने का मौका खतौली की जनता को एक बार फिर मिल रहा है। नोटबन्दी व आवारा पशुओं से पूरे प्रदेश के किसान तंग है बिजली इतनी महंगी हो गयी है गन्ने का मूल्य कोई घोषित नही हुआ और अग्निपथ का विरोध नोजवानों में है सरकारी भर्तियों में धांधली हुई है ये सब मुद्दे है। जिनसे जनता परेशान है।जयंत चौधरी ने कहा कि वह किसान और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में वह अकेले ही नहीं बल्कि उनके साथ गठबंधन के साथी सपा और आजाद समाज पार्टी भी है। उन्होंने कहा कि उन्हें गठबंधन का धर्म निभाते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जनता जीत का कलाकंद उन्हें ही खिलाने जा रही है, उन्होंने कहा कि खतौली का यह उपचुनाव भाजपा और उसकी सरकारों की जनविरोधी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से, विधायकों से और सत्ता से परेशान है। हमने इस चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी है, पार्टी भी एक परिवार है और परिवार में कोई भी जिम्मेदारी छोटी नहीं होती है, जो दायित्व मिला है, उसको ईमानदारी के साथ मिलकर सभी को साथ लेकर चला जाये और पूरा करें। परिवार में कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता है, सभी महत्वपूर्ण हैं। दिल लगाकर काम किया जाये तो सफलता मिलेगी।

#khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar ,