जब श्रोता के रूप में पहुँचे मुख्यमंत्री, मसूरी में चल रहे चिंतन शिविर के दौरान अचानक पहुँचे मुख्यमंत्री, सभागार में श्रोता की तरह बैठकर सुनने लगे विचार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मसूरी स्थित LBSNAA में प्रदेश के विकास को लेकर गहन मंथन चल रहा है, तीन दिवसीय चिंतन शिविर में चल रहे वैचारिक मंथन पर सीएम की है सीधी नजर बनाये हुए हैं इसी क्रम में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर के आज के समापन सत्र में देर सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक सरदार पटेल भवन सभागार में पहुँचे और अन्य अधिकारियों के मध्य बैठकर एक श्रोता के रूप में विचारों को सुनने लगे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेहद गंभीरता के साथ प्रस्तुतिकरण को देखने के साथ ही अधिकारियों के विचारों और सुझावों को सुना। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में चल रहे सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर के द्वितीय सत्र में पर्यटन, नागरिक उड्डयन एवं पब्लिक फाइनेंस पालिसी एंड मैनेजमेंट विषयों पर प्रस्तुतिकरण हुआ।

#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #khabarnewindia, #khabarindia, #indiakhabar,,







