मुख्य सेवक ने लगाई अधिकारियों की योगा क्लास, सीएम धामी ने किया योग
मसूरी /देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन हैं इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन की शुरुआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारी गणों ने योग किया।

अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को योग के विभिन्न आसन कराए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अधिकारियों ने योग के आसनों का अभ्यास किया।

#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #khabarnewindia, #Khabarindia, #indiakikhabar ,







