देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देहरादून, उत्तरकाशी,  पौड़ी और रूद्रप्रयाग जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को ये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उत्तराखंड के सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर आर राजेश कुमार ने चार जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुये अल्टीमेटम भी दे दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आयुषमान भारत हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर के उच्चीकरण का काम किया जाना है। आगामी 23 दिसंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी दारा रोजगार मेले के आयोजन में शिरकत कर इन वैलनेस सेंटर में नियुक्ति पाने वालों की कोई जानकारी अभी तक शासन स्तर पर प्राप्त नही हो सकी है जबकि रोजगार मेले में 19 युवाओं को इस स्थान पर तैनाती के संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से नियुक्ति पत्र दिया जाना है। इसके साथ साथ सीएमओ स्तर से पूरी इस महत्तवकांक्षी योजना में बेहद लापरवाही बरती जा रही है। सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक कार्यक्रम में कोई चूक या लापरवाही होने की दिशा में सीएमओ जिम्मेदार होगें ।