Ind vs Ban 2nd Test: टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ टॉप ऑर्डर फिर फ्लॉप
(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 45 रन बनाए. भारत अभी लक्ष्य से 100 रन दूर है लेकिन पिच को देखते हुए यह आसान नजर नहीं आ रहा है. पिच से टर्न और उछाल मिल रहा है. टीम इंडिया के पास केवल दो विशेषज्ञ बल्लेबाज ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर बचे हैं जिन्होंने पहली पारी में बड़ी अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. स्टंप्स के समय नाइटवॉचमैन अक्षर पटेल 26 और जयदेव उनादकट 3 रन बनाकर क्रीज पर थे. मेजबानों की दूसरी पारी 231 रन पर सिमटी जिससे भारत को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य मिला . बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाकर 87 रन की बढ़त हासिल की थी. दूसरी पारी में भारत की तरफ से सभी पांच गेंदबाजों ने सफलता हासिल की. अक्षर पटेल ने 68 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 66 रन देकर 2 और पेसर मोहम्मद सिराज ने 41 रन देकर 2 विकेट झटके. इनके अलावा उमेश यादव और उनादकट ने 1-1 विकेट लिया.
#Ban vs Ind 2nd Test, #teamindia,







