Anushka Sharma Chakda Xpress: अनुष्का शर्मा ने पूरी की 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग
(बॉलीवुड डेस्क): पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी हो गई है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर चकदा एक्सप्रेस के सेट से लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। अनुष्का ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म हुई और शूटिंग खत्म करने के लिए फाइनल क्लैप (ताली बजाने) के लिए झूलन गोस्वामी को धन्यवाद! अभिनेत्री ने रैप से कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्हें टीम इंडिया की जर्सी पहने और निर्देशक प्रोसित रॉय और झूलन के साथ केक काटते हुए दिखाया गया है।
#Anushka Sharma Chakda Xpress,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




