लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रविवार को सीएम आवास पर किसान नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान कई विषयों पर सीएम योगी से किसानों के डेलीगेशन ने चर्चा की। इस दौरान किसानों के डेलीगेशन ने किसानों की समस्याओं से संबंधित मांग-पत्र सौंपा। सीएम योगी से मुलाकात करने भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान समेत 9 नेता पहुंचे। बैठक में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद हरिनाम सिंह ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में सीएम से मुलाकात हुई। प्रतिनिधिमंडल में गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह मलिक, ठाकुर राजेश सिंह चौहान, अनिल तालान, राजबीर सिंह, धर्मेन्द्र मलिक, मांगेराम त्यागी, दिगंबर सिंह, सरदार अजित सिंह शामिल रहे। उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं के सम्बन्ध में 15 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं पर तत्काल प्रभाव से कार्य करने का आश्वासन दिया।

#cmyogi, #upnews,