11 लाख की लागत से होगा हिमलोक में सड़कों का निर्माण कार्य : सविता कपूर
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज मंगलवार को कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड 41 इंदिरापुरम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से हिम लोक एन्क्लेव में 11 लाख की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि हिमलोक में कुछ समय पहले आना हुआ था और उसके कुछ समय बाद ही तारकोल से सभी सड़को का निर्माण कर दिया गया था और आज शेष कार्य भी शुरू हो गया है । नाली निर्माण के बाद सभी को जल भराव समेत अन्य समस्याओं से भी निजात मिलेगी ।
इस अवसर पर ओमेंद्र भाटी, आशीष पंत, एम सीभट्ट, महावीर सिंह, अशोक मिश्रा, रीना नेगी, दीपा भट्ट, सारिका पंत, एल पी कविराज, निशा, रेनू आदि लोग मौजूद रहे ।
#Savita Kapoor,







