India vs Sri Lanka: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत और श्रीलंका के बीच आज होगा मुकाबला
(स्पोर्ट्स डेस्क): हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल आज श्रीलंका के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का आगाज कर सकते हैं. पहले टी20 मैच में शुभमन गिल विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने उतर सकते हैं, शुभमन गिल आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम के लिए ओपनिंग करते हैं. पिछले साल आईपीएल 2022 में शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करते हुए 16 मैचों में कुल 483 रन बनाए थे.
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और हर्षल पटेल.
#India vs Sri Lanka, #hardik pandya,







