बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफार्म पर करने जा रही डेब्यू
(बॉलीवुड डेस्क): इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है। खबरों की मानें तो वह सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आएंगी। यह सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। खास बात यह है इस प्रोजेक्ट का निर्माण फिल्ममेकर करण जौहर करेंगे। करण जौहर ने ही अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अनन्या पांडे को लॉन्च किया था और अब करण जौहर की अनन्या पांडे को ओटीटी पर लॉन्च करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे इस वेब सीरीज में एक अरबपति फैशन ऑइकन का रोल प्ले करेंगी.
#Ananya Pandey,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




