Rahul Gandhi T Shirt: कड़ाके की ठंड के बावजूद राहुल गांधी की टी शर्ट वाली तस्वीरें बटोर रही सुर्खियां
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बावजूद राहुल गांधी की टी शर्ट वाली तस्वीरें न सिर्फ छाई हुई हैं, बल्कि हर तरफ इसे लेकर चर्चा है. हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि इतनी ठंड में राहुल गांधी कैसे सिर्फ एक टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. क्या राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती? जब इस पर राहुल गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया- ‘जब तक चल रही है तब तक चला रहे हैं, नही काम करेगा तो देखेंगे’. इस सवाब जवाब का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है.
बता दें राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडा फहराया. इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी जिसके बाद अब वो 9 दिन के ब्रेक पर है. वहीं अब 3 जनवरी को कश्मीरी गेट से फिर से शुरू होकर यात्रा को पूरा करेगी. यात्रा 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश से शुरू होगी और तीन जिलों को कवर करेगी. 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी से यात्रा की शुरुआत होगी और ये अगले दिन यानी 4 जनवरी को बागपत जिले मवी कलां पहुंचेगी. 4 जनवरी को ही भारत जोड़ो यात्रा बागपत, बागपत के ही सिसाना, सरूरपुर, बड़ौत पहुंचेगी. यूपी में भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी तक रहेगी.
#Rahul Gandhi T Shirt, #Rahul Gandhi News,






