देहरादून, खबर न्यू इंडिया (स्पोर्ट्स डेस्क): जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन देहरादून के तत्वधान में दून कप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें ताइक्वांडो ट्रेनिंग स्कूल , बड़ोवाला के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण,8 रजत तथा 7 कांस्य पदक प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया ।


अभिनव सिंह , प्रत्यूष, अंशिका , उन्नति ,अनुष्का , रेईशान , शुभम प्रसाद ने स्वर्ण पदक जीता तथा हार्दिक ,आर्यन सुजीत ,राजन , अंशिका पवार, पूजा , सोनाक्षी चौहान , खुशबू चंद , नमन ने रजत पदक जीता तथा अनंत , मोहित, आराध्या ,आयुष अरोरा , सम्राट दिव्यांशु बुडकोटी , साक्षी ने कांस्य पदक अपने नाम किया कोच विजय प्रसाद तथा संस्था के सचिव शशिकांत शर्मा ने बच्चो के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर  सहारनीय प्रशंसा की ।

 

#dehradunnews, #uttarakhandnews,