इंदिरा नगर में ट्यूबवेल बनने से पेयजल समस्या का होगा समाधान : सविता कपूर
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैंट विधायक सविता कपूर ने आज मुख्यमंत्री घोषणा 542/21 के अंतर्गत वार्ड 39 इंदिरा नगर में स्वीकृत ट्यूबवेल कार्य का शिलान्यास किया ।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने बताया कि इसका प्रस्ताव स्वर्गीय हरबंस कपूर एवं स्वर्गीय पार्षद शुभम नेगी द्वारा बनाया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य द्रोण स्कूल के निकट जलाशय ओवर हेड टैंक को भरा जाएगा जिससे पूरे क्षेत्र में लो प्रेशर की समस्या का समाधान होगा और बाकी क्षेत्र को पीने के पानी की समस्या का समाधान होगा ।हमारा प्रयास है कि आगामी गर्मी के मौसम तक जहाँ जहाँ पीने के पानी की समस्या है उसका समाधान हो ।

इस अवसर पर पार्षद मीरा कठैत, युवा मोर्चा महामंत्री सूरज सिंह बिष्ट, इंदिरा नगर सोसाइटी अध्यक्ष जे .एस नयाल, महिपाल सिंह राणा, मेहरबान सिंह कुंवर, कर्नल पराशर, विभूति रंजन मौलिक, प्रदीप धोण्डियाल, सत्यपाल पंवार, राजेन्द्र सोम, संतोष कोठियाल, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद रावत, आकाश कुमार, राकेश नेगी , प्रवीण नेगी, जल संस्थान अवर अभियंता विनोद पांडेय, सहायक अभियंता अनुराधा जोशी, सौरभ तिवारी, स्वराज मालिक, आशीष कपूर, आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।
#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #dehradunnews, #uttarakhandnews ,







