(बॉलीवुड डेस्क) : टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत की खबर से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई है। कंगना रनौत ने हाल ही में तुनिषा शर्मा की मौत के मामले पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि एक महिला विश्वासघात के अलावा सब कुछ सह सकती है। कंगना ने तुनिशा शर्मा की आत्महत्या को हत्या करार दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने पीएम मोदी से 'बहुविवाह' और 'एसिड अटैक' के खिलाफ महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की भी अपील की है। बता दें कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा शनिवार को अपने चल रहे टीवी शो 'अलीबाबा' के सेट पर मृत पाई गईं। एक दिन बाद उसके पूर्व प्रेमी और शो के सह-कलाकार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। खबरों की मानें तो 15 दिन पहले खान और तुनिशा का ब्रेकअप हो गया था। फिलहाल शीजान पुलिस कस्टडी में है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

शनिवार को पालघर में सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली एक टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा की मौत पर टिप्पणी करते हुए कंगना ने एक पोस्ट में लिखा है: "एक महिला सब कुछ सह सकती है, प्यार, शादी, रिश्ते या यहां तक कि किसी प्रियजन की कमी भी, लेकिन वह इस तथ्य से कभी नहीं निपट सकती कि उसकी लव स्टोरी में कभी भी दूसरे व्यक्ति के लिए प्यार नहीं था।" उन्होंने आगे लिखा, "किसी दूसरे व्यक्ति के लिए उसका प्यार और कमजोरी बस उसका शोषण करने के लिए एक आसान सा तरीका था। उसकी वास्तविकता पहले जैसा नहीं रहती, क्योंकि दूसरा व्यक्ति उस रिश्ते में रहकर उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान करता रहता है। जब उसको सच्चाई पता चलती है, तब तक उसकी वास्तविकता खुद आकार बदलना शुरू हो चुकी होती है, क्योंकि उसके सामने चीजें बहुत शॉकिंग तरीके से पेश होती हैं। वह हर धारणा को प्यार और खूबसूरती के साथ जोड़ती है। उसके दिमाग में फिर से सारी चीजें चलने लगती हैं।"

#Kangana Ranaut , #Tunisha Sharma,#Sheezan Khan,