जनपद में शीतलहर का कहर जारी, जिले में दो दिन स्कूलों की छुट्टी
मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): जनपद में शीतलहर का कहर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को दिन भर आकाश में बादल छाए रहने से सर्दी अधिक बढ़ गई। जिले में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सर्दी के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। आम आदमी दिन में भी कंपकंपाता दिखाई दिया। सुबह के समय कोहरे और दिन में बादल से मौसम का मिजाज बदला रहा। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने 30 और 31 दिसंबर का सर्दी के चलते अवकाश घोषित किया है।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




