सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आशीष त्रिपाठी बने अपर निदेशक एवं नितिन उपाध्याय बने संयुक्त निदेशक
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड में वर्तमान अपर निदेशक अनिल चंदोला की जगह संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी अब अपर निदेशक बन गए हैं, और उपनिदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक बनाया गया है। सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं। वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।
#dehradunnews, #uttarakhandnews ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




