खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): टीम इंडिया के के जाने माने बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अथिया शेट्टी बीते सोमवार को शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी साउथ इंडियन हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई, दोनों की शादी क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक चर्चा का विषय बनी रही. शादी में सिर्फ करीबी लोगों को मेहमान के तौर पर बुलाया गया था. जिसमें क्रिकेटर्स से लेकर सुनील शेट्टी के दोस्तों नेआथिया-राहुल को शादी में बेहद महंगे तोहफे भी दिए हैं. जिसकी चर्चा जोरों पर है. आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी पर खास तोहफा दिया. उन्होंने मुंबई में आथिया को एक 50 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट किया.    

समाचार रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें  2.17 करोड़ रुपये की BMW कार और  इसके अलावा पूर्व कप्तान एमएस धोनी राहुल और आथिया शेट्ठी की शादी में शरीक होकर इस नए जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया और तोहफे में कावासाकी निंजा बाइक दी है. इस बाइक की कीमत करीब 80 लाख रुपये है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के कारण राहुल के करीबी दोस्त विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव शादी में शामिल नहीं हो सके। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने आथिया शेट्टी की शादी में ब्रैंड न्यू लग्जरी ऑडी कार गिफ्ट की है. जिसकी कीमत 1.64 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इसके अलावा अभिनेता जैकी श्रॉफ भी शादी में बतौर मेहमान शामिल हुए. उन्होंने गिफ्ट के तौर पर एक ब्रांडेड घड़ी दी, जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है. इसके अलावा आथिया के संगीत समारोह के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर शरीक हुए थे. उन्होंने आथिया को 1.5 करोड़ रुपए के हीरे के कंगन गिफ्ट में दिए. 

#KL Rahul and Athiya Shetty,