खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  राजस्थान और मध्य प्रदेश में दो बड़े विमान हादसे हो गए हैं. एमपी के मुरैना में भारतीय वायुसेना के दो फाइटर एयरक्राफ्ट और राजस्थान के भरतपुर में 1 चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. हादसे में विमानों के परखच्चे उड़ गए हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, मुरैना विमान हादसे में दो पायलट गंभीर तौर पर घायल हैं. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायुसेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वायु सेना प्रमुख द्वारा मामले की जानकारी दी गई है.

भारतीय वायुसेना (IAF) ने मुरैना विमान हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. दुर्घटनाग्रस्त सुखोई-30 में दो और मिराज 2000 में एक पायलट सवार था. वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं. मुरैना हादसे की जांच में विमान के क्रैश होने के कारणों का पता लगाया जाएगा. डिफेंस के सूत्रों के मुताबिक, हादसे में वक्त सुखोई-300 में 2 पायलट सवार थे. जबकि मिराज 2000 में 1 पायलट सवार था. ये हादसा हवा में दोनों फाइटर जेट के टकराने से हुआ है या नहीं, इसे पता करने के लिए इंडियन एयरफोर्स कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (IAF Court of Inquiry) शुरू कर दी गई है. 

#IAFPlaneCrash:, #BharatpurPlaneCrash, PlanCrashedinMP&Rajasthan:,