(बॉलीवुड डेस्क): जल्द ही मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक गाने के जरिए सिंगर गुरु रंधावा के साथ सिंगिंग में डेब्यू करने जा रहें हैं, कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर सिंगर गुरु रंधावा के साथ कोलाब्रेशन करने की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपने आने वाले नए गाने की जानकारी दी। पोस्टर में कपिल ने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ब्राउन कोट और डार्क सनग्लासेज पहने हैं। वहीं, गुरु रंधावा ब्लैक स्वेटर, मैचिंग कोट और ग्लव्स में नजर आए। गाने में कपिल के साथ गुरु रंधावा की भी आवाज होगी। गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा। गाने का टाइटल ‘अलोन’ है।

#KapilSharma, #GuruRandhawa,