IND vs NZ 2023: इकाना क्रिकेट स्टेडियम की सदमे वाली पिच तैयार करने वाले क्यूरेटर को किया बर्खास्त
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया था उसी पिच को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ की पिच पर बात करते हुए कहा था, 'सच कहूं तो यह एक सदमा देने वाला था. दो मैच, जिस तरह की विकेट पर हम खेले हैं, मुझे मुश्किल विकेटों से कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं. लेकिन ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने हैं. रेखा के नीचे कहीं, क्यूरेटर को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे वहां कुछ गेम होने के बजाए पहले से गेम तैयार करें.
वही इन सब विवादों के बाद पिच क्यूरेटर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए "शॉकर ऑफ़ ए पिच" तैयार करने के बाद बर्खास्त कर दिया गया है. लखनऊ में न्यूजीलैंड टीम आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी और भारत भी एक गेंद बाकी रहते ही जीत दर्ज कर पाया.
# INDvsNZ2023, #teamindia,







