कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म शहजादा अब इस दिन होगी रिलीज
(बॉलीवुड न्यूज़): कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म शहजादा की रिलीज को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म के लिए फैंस को अब रिलीज डेट के एक सप्ताह बाद का इंतजार करना पड़ेगा। जी हां, ये फिल्म अब 10 नहीं बल्कि 17 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी। बताया गया कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म शहजादा के निर्माताओं से फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते के लिए टालने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म शहज़ादा को एक नई रिलीज़ डेट मिली। अब 17 फरवरी 2023 को रिलीज़ होगी। रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन और कीर्ति सैनन के साथ परेश रावल और मनीषा कोइराला भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
#KarthikAryanandKritiSanon, #Shehzada,







