देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय सेवा उत्तराखण्ड शासन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण से जोशीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत आयी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जनमानस की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों का सहयोग करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। सहायता धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष, उत्तराखण्ड और भारतीय स्टेट बैंक, सचिवालय शाखा, देहरादून में संचालित खाता संख्या-30395954328, IFSC Code-SBIN0010164 में जमा की जा सकती है।

#RadhaRaturi, #Joshimathdisaster, #dehradunnews, #Uttarakahndnews ,