दिल्ली /देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी ने आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की.  

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से कोटद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग के चौड़ीकरण ,एन0एच0 534 के बाईपास के निर्माण और जाफराबाद से 200 मीटर आगे की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

#RituKhanduri, #NitinGadkari,,