(बॉलीवुड डेस्क) : दर्शकों के बीच पठान फिल्म की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान की दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है. पठान ने सिर्फ 7 दिनों में दुनियाभर में 634 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है.  शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के जरिए जबरदस्त कमबैक किया है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई है। ओपनिंग डे में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यह अब सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं। पठान की रिलीज को आठ दिन हो गए हैं और फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान ने इस फिल्म के साथ चार साल बाद वापसी की है और उनकी ये वापसी सफल भी रही।

#PathaanBoxOfficeCollection, #Pathaan, ,