Pathaan Movie: शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' आज देशभर में रिलीज
(बॉलीवुड न्यूज़) : शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' आज देशभर में रिलीज हो गई है. कोलकाता शहर में फैंस 'पठान' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. शहर में थिएटर के बाहर किंग खान के पोस्टर लगाए गए हैं. हर तरफ ढोल नगाड़े की गूंज सुनाई दे रही है. शाहरुख खान के पोस्टर लिए लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर भी नजर आ रही हैं. वहीं फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ स्टार कास्ट भी बेहद एक्साइटेड हैं. फैंस अपने सुपरस्टार को देखने के लिए बेताब हैं. ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा स्टारर यह फिल्म वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स का एक हिस्सा है.
पठान में, शाहरुख खान एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो कुछ समय के लिए छुट्टी पर रहता है, लेकिन जॉन अब्राहम के जिम के राष्ट्र के लिए खतरा बनने के बाद ड्यूटी पर लौट आता है. फिल्म के ट्रेलर से ये साबित को चुका है कि ‘पठान’ एक्शन पैक्ड फिल्म है. ‘पठान’ रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 100+ देशों में रिलीज हो रही है और अकेले विदेशों में 2500 से ज्यादा स्क्रीनों पर दिखाई जाएगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ये 25 जनवरी को मैसिव ओपनिंग को इंडिकेट कर दिया है. ‘पठान’ में एक बार फिर शाहरुख और दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी नजर आएगी. ‘ओम शांति ओम’ और उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के बाद यह उनकी एक साथ चौथी फिल्म है.
शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज के बाद जहां फैंस के बीच जश्न का माहौल दिख रहा है, तो वहीं इंदौर के सिनेमाघरों में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. सिनेमाघर के बाहर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर शो रुकवाने पहुंच पहुंचे हैं.
#PathaanMovie, #Pathaan, #PathaanMovieRelease ,







