Badrinath Dham: 27 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल, 2023 को प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राज दरबार नरेंद्रनगर में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के पश्चात कपाट खुलने की तिथि तय हुई। वहीं, गाडू घड़ा की तेल कलश यात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
#BadrinathDham, #chardhamyatra,







