95th Oscar Nominations: 'नाटू-नाटू' बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नामांकित
(बॉलीवुड डेस्क)। साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर देश-विदेश में अपनी धूम मचा रही है। एस.एस. राजामौली की 'आरआरआर' ने अपने लाइववायर ट्रैक 'नाटू-नाटू' के लिए 95वें ऑस्कर अवॉर्डस में सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग श्रेणी में नामांकन हासिल किया है। नामांकन कार्यक्रम के मेजबान रिज अहमद और एलीसन विलियम्स ने मंगलवार को नामांकन की घोषणा की। यह सॉन्ग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है, उसने पहले इसी श्रेणी में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्डस जीतने के अलावा, सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। इस खबर से हर देशवासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इस खबर को सुनकर हर कोई खुश है।
(आईएएनएस)
#95thOscarNominations, #NatuNatusong, #RRRmovie,







