खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम नरेंद्र मोदी आज 38 लाख स्टूडेंट्स से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से संवाद कर रहे हैं. पीएम मोदी परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव से बचने के बच्चों को टिप्स दे रहे हैं. पीएम मोदी आज बच्चों से परीक्षा पे चर्चा के 6वें संस्करण को संबोधित कर रहे हैं. साल 2018 में पहली बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कई छात्र लाइव टेलीकास्ट के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. 'परीक्षा पे चर्चा' अपनी तरह का एक अनोखा कार्यक्रम है, जिसका आयोजन हर साल बोर्ड परीक्षा से पहले किया जाता है. साल 2018 में पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसमें वो देश के बच्चों, शिक्षकों और माता-पिता से रूबरू होते हैं. इस साल 38 लाख से अधिक छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, जो पिछले साल से दोगुने से भी अधिक हैं.

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में 'परीक्षा पर चर्चा' 2023 के छठे संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत कर रहे हैं. आयोजन में प्रदर्शनी भी लगाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी ही एक प्रदर्शनी में पहुंचे जहां उन्होंने छात्रों से बातचीत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा' मेरी खुद की भी परीक्षा है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस कार्यक्रम में अब तक लगभग 20 लाख सवाल आए हैं, जिसे एनसीआरटी (NCRT) द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है. इन 20 लाख सवाल में छात्रों ने फैमिली प्रेशर, स्ट्रेस मैनेजमेंट, अनुचित साधनों की रोकथाम, हेल्थ और फिट कैसे रहें, करियर चयन आदि जैसे विषय से प्रश्न पूछे हैं. प्रधान ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए 155 देशों ने रजिस्ट्रेशन किया है.  

#ParikshaPeCharcha2023, #ParikshaPeCharchaWithModi,