Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की खूबसूरत फोटोज को कियारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया शेयर
(बॉलीवुड डेस्क): सिद्धार्थ-कियारा की शादी की खूबसूरत फोटोज को कियारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कपल ने अपनी शादी पर कलर कॉर्डिनेटड कपड़े भी पहने हुए हैं। कियारा ने अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है.. हमें आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।' इस पोस्ट पर कई सारे फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात जन्म तक साथ निभाने का वचन लिया है। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सिड और कियार अब सात जन्म के साथी बन गए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हो चुकी है और अब दोनों आज से पति-पत्नी हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा को जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कपल बेहद खुश नजर आ रहे थे। कियारा और सिद्धार्थ शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए हैं। सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली में 9 फरवरी को और मुंबई में 12 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी करेंगे।
कियारा आडवाणी के ब्राइडल लुक की हर जगह चर्चा हो रही है। कियारा ने अपने हाथों में खूबसूरत डायमंड जड़े कलीरे भी पहने थे। कियारा के खूबसूरत कलीरे की फोटोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।
#sidharth malhotra #kiara advani #sidharth malhotra kiara advani wedding,







