राहुल गांधी ने देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद भाजपा सरकार चारो और किरकिरी हो रही हैं , प्रदेशभर के बेरोजगार और छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे थे। लेकिन, पुलिस ने बुधवार की रात और फिर बृहस्पतिवार को युवाओं के साथ जो बर्बरता की है, उससे पूरे प्रदेश में आक्रोश है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। राहुल ने कहा कि पेपर लीक होने से त्रस्त युवा जब अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने बैठे तो उन पर सरकार बर्बरता से लाठी चार्ज करा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि सत्य को आधार बनाकर प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखें। सरकार भी जिम्मेदारी से कदम उठा और क्रूरता छोड़कर उनकी मांगों को सुने।
#dehradunnews, #uttarakhandnews , #rahulgandhi, #dehradun #DehradunProtest #protest #pushkarsingdhami #GandhiPark,







