किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह को किया गया याद
सहारनपुर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की 84वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी, जहां चौधरी अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई. पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर पार्टी के सदभावना अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जाट समुदाय के बड़े नेता थे चौधरी अजित सिंह अजित सिंह का दबदबा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा था। वे जाटों के बड़े नेता माने जाते थे। वे कई बार केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। चौधरी अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी, 1939 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था।जाट और किसान नेताओं के रूप में पहचान बनाने वाले अजित सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय और IIT खड़गपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की।17 साल तक अमेरिका में नौकरी करने के बाद चौधरी अजित सिंह साल 1980 में अपने पिता चरण सिंह की ओर से बनाए गई राजनीतिक पार्टी लोक दल को एक बार फिर सक्रिय करने के लिए भारत लौट आए।
#Ajit Singh, #RLD,







