India vs Australia: टीम इंडिया को उसी के घर में हराना बहुत मुश्किल: मार्कस स्टोइनिस
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसका आगाज 9 फरवरी से होगा. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. उनके एक वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वह किसी तरह की कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. विराट ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है जिसमें वह जिम में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से खेला जाएगा. इसके बाद दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में बाकी तीन टेस्ट मैच होंगे. टेस्ट के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 17 मार्च को होगा.
इस दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने कबूल किया है कि भारत को उसी की धरती पर हराना वाकई कठिन काम है, लेकिन हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है और हम एक बेहतरीन टीम से भिड़ने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि भारत की टीम में एक्सपर्ट स्पिनर की भरमार है, ऐसे में उस टीम को उसी के घर में हराना बहुत मुश्किल काम है, पर हम तैयार हैं। स्टोइनिस ने कहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का यह सीजन बहुत ही धमाकेदार रहेगा, क्योंकि दोनों टीमें वास्तव में बहुत मजबूत हैं और एक-दूसरे को हराना चाहती हैं।
#IndiavsAustralia, #teamindia, #viratkohli,







