(बॉलीवुड डेस्क) : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही एक दूसरे के होने जा रहे हैं खबरों के अनुसार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सिद्धार्थ-कियारा की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. 4 फरवरी 2023 को उनके प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे. बी टाउन की इस शादी में शाहिद कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा समेत 100 मेहमान शामिल होंगे. दोनों की डेटिंग की खबरें काफी समय से मीडिया के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ था. सिद्धार्थ ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया था कि वह कियारा को डेट कर रहे हैं

#KiaraSidharthWedding, #Kiara Advani-SiddharthMalhotrawedding,