(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली है, न्यूजीलैंड ने पांचवें और आखिरी टी20 में भारत को सात विकेट से हराया, इस, जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज का सकारात्मक अंत किया। हालांकि, भारत ने यह टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की। पहले तीनों मुकाबले जीतने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आखिरी दोनों मैच हार गई. रविवार को खेले गए आखिरी मैच में तो न्यूजीलैंड ने बेहद आसानी से 18 ओवरों में 192 रन चेज कर डाले। चौथे और पांचवें मुकाबले में अभिषेक और सैमसन, दोनों में से कोई नहीं चला. तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर इस बल्लेबाजी लाइन-अप की रीढ़ माने जाते हैं. मगर वे बुरी तरह फ्लॉप हो गए और टीम आखिरी दोनों मैच हार गई. 
श्रेयस पहली बार इस सीरीज में टॉस हारे और मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए।  192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही थी। फिन एलन दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने थे। इसके बाद टिम साइफर्ट ने डेरिल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद में 73 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल 16 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। फिर साइफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 86 रन की साझेदारी निभाई इसके बाद फिलिप्स ने बेवन जैकब्स के साथ मिलकर न्यूजीलैंड टीम को जीत दिलाई। फिलिप्स 38 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।

#IndiavsNewZealand #IND #sportsnews #BCCI #ICC #t20,