मिठाई की दुकानों का निरीक्षण, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण उनकी गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण अभियान के दौरान विभिन्न स्वीट्स शॉप और खाद्य प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुल 83 खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी गई, जिनमें 15 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। विभाग की ओर से संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अभियान का उद्देश्य केवल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करना ही नहीं, बल्कि खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री तैयार करने, उसका उचित भंडारण करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक करना भी रहा। टीम ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक प्रावधानों की जानकारी दी और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,




