पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में भगदड़
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 40 प्रत्याशियों की लिस्ट आने के बाद आम आदमी पार्टी में भगदड़ मच गई है. पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ ही सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वही अब अमृतसर नॉर्थ विधानसभा सीट से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं. आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वे दिल्ली में पार्टी का दामन थामेंगे। उनके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह भी आज भाजपा में शामिल होंगे।
#Punjabelection #Election2026 #indianews ,




