मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को फूल माला पहनाकर पार्टी कार्यालय पर एक सम्मेलन का आयोजन कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने केंद्र एवं प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला । उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी एवं कथनी में धरती आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारिंदे केवल जनता को अपनी चिकनी चुपड़ी एवं मीठी मीठी बातों में बहका सकते हैं, मगर विकास कराने के लिए भाजपा के छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े पदाधिकारियों तक एकदम जीरो है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई की मार को झेल रही है। देश एवं प्रदेश की गरीब जनता को अपने परिवार का लालन पालन करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, मगर फिर भी एक समय की रोटी खाने के बाद दूसरे समय की रोटी के बारे में सोचना पड़ता है, कि अब पैसा कहां से आएगा। 

वही नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे किसानों के धरने को समर्थन देने के लिए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही किसानों के संघर्ष में शामिल रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति अभी बनाई जाएगी जो भी फैसला लिया जाएगा वह सभी को अवगत करा दिया जाएगा। 

#HarendraMalik ,