सीएम योगी ने अडानी ग्रुप और बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर कही ये बात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अडानी ग्रुप के बुरे हाल पर पहली बार बयान दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक फाइनल और किसी जिम्मेदार संस्था का बयान नहीं आ जाता है, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. भारत को बदनाम करने के लिए लगातार साजिशें रची जाती हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह के और प्रयास हो सकते हैं. सीएम योगी ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि चुनाव नजदीक होने के नाते, लोकसभा चुनाव के पहले दुनिया के अंदर से जो लोग भारत को बढ़ती हुई ताकत के रूप में स्थापित नहीं देखना चाहते हैं वे लोग कुछ ना कुछ ऐसा करने का प्रयास कर सकते हैं.
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर योगी का बयान
एक निजी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के नेतृत्व पर छींटाकसी करने की आदत दुनिया में कुछ लोगों ने शुरू की है. बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री भी इसी का एक उदाहरण है. एक शरारत के तहत भारत की छवि को डेंट करने के लिए कुछ ऐसी साजिशें होती रही हैं और होंगी, जिसके बारे में सभी भारतवासियों को अलर्ट रहना होगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे पहले भी इस तरह की शरारतें हो चुकी हैं, भारत की एजेंसियां उसकी जांच कर रही हैं. एजेंसियां जो तय करेंगी वही होगा. आगामी लोकसभा चुनाव को डिस्टर्ब करने के लिए, भारत जो दुनिया को नेतृत्व देने की स्थिति में है, जी20 की अध्यक्षता कर रहा है, उस छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश रची जा रही है.
#AdaniGroup, #BBCdocumentary, #cmyogi, #gautamadani,







