IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का 9 फरवरी से होगा आगाज़
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का आगाज़ 9 फरवरी से नागपुर में होगा। इसमें दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट मैच खेले जायेंगे। जून 2023 में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में कौन सी टीमें भाग लेगी उसका चयन इसके नतीजे पर निर्भर करेगा। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद ही जरूरी है, टीम इंडिया की कप्तानी धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा संभालेंगे. नागपुर में सीरीज का शुरुआती टेस्ट मैच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम में दो स्टार विकेटकीपर शामिल हैं. केएस भरत और ईशान किशन. ये दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. अब प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा किसे मौका देते हैं. ईशान किशन को पहली बार टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में मौका मिला है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में कमाल का खेल दिखाकर टेस्ट टीम में जगह बनाई है. ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ 208 रनों की तूफानी पारी खेली और सभी का दिल जीत लिया है. वह अभी सिर्फ 24 साल के हैं और उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा उन्हें टेस्ट मैचों में डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं.
#IND vs AUS, #Border-Gavaskar Trophy ,







