(बॉलीवुड डेस्क):  फिल्म चक दे इंडिया में नजर आने वाली चित्राशी रावत ने ध्रुव आदित्य से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। पहली तस्वीर में आदित्य को चित्राशी रावत को माथे पर चूमते हुए देखा जा सकता है। वहीं, वह खुशी से मुस्कुरा रही हैं। दोनों वर-वधू के गेटअप में नजर आ रहे हैं। चित्राशी रावत ने कई फिल्मों में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। 

#Chitrashi Rawat Wedding ,