राकेश टिकैत ने किसानों से 10 फरवरी को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को लेकर कही ये बात ....
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। राकेश टिकैत ने किसानों से 10 फरवरी को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए 10 साल पुराने ट्रैक्टरों में पहुँचने का आह्वाहन किया । उन्होंने कहा, इससे यह संदेश जाएगा कि कृषक समुदाय के कई लोग डीजल वाहनों पर प्रतिबंध से परेशान हैं, जिनमें 10 साल से अधिक पुराने ट्रैक्टर भी शामिल हैं। टिकैत ने महापंचायत के एजेंडे के बारे में कहा, हम लंबित गन्ने के मुद्दों पर सरकार के अधूरे वादों, नए गन्ना राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी), नलकूप पर बिजली मीटर स्थापित करने और सबसे महत्वपूर्ण एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर चर्चा करने जा रहे हैं। बीकेयू के सूत्रों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े शामली, बागपत, मेरठ, सहारनपुर आदि के कई किसान नेता भी महापंचायत में शामिल होंगे।
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के साथ संयुक्त खेल मोर्चा संगठन व अखिल भारतीय जाट महासभा ने भी अपना समर्थन दिया।
#RakeshTikait, #Muzaffarnagarmahapanchayat ,







